Search
Close this search box.

सड़क दुर्घटना में आरक्षी विपिन कुमार की दुःखद मृत्यु, गाजियाबाद पुलिस ने दी राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस परिवार ने शनिवार को अपने एक जांबाज़ आरक्षी को खो दिया। यातायात पुलिस में तैनात आरक्षी विपिन कुमार की ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई। उनकी असामयिक मौत से पुलिस विभाग को अपूर्ण क्षति पहुँची हैं।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

दरअसल, इस दुःखद घटना के बाद पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून व्यवस्था) सहित पुलिस परिवार के अधिकारियों एवं जवानों ने विपिन कुमार के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुलिस विभाग की संवेदनाएं

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस ने दिवंगत आरक्षी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों और प्रियजनों को इस कठिन समय में संबल देने की कामना की। गाज़ियाबाद पुलिस परिवार ने कहा कि आरक्षी विपिन कुमार की निष्ठा और सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!