![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। स्वाट टीम क्राइम ब्रांच और थाना वेवसिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब हुआ हैं। पुलिस ने उड़ीसा से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने आए एक शातिर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 187 किलोग्राम नाजायज गांजा और तस्करी में प्रयुक्त आयशर कैन्टर बरामद किया हैं। बरामदगी की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी गई हैं।
गिरफ्तारी कैसे हुई
एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह के अनुसार, 23 अगस्त 2025 को मुखबिर की सूचना पर इकला इनायतपुर रोड, थाना वेवसिटी क्षेत्र से पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी कैन्टर गाड़ी में प्लास्टिक तिरपाल के नीचे गांजा छिपाकर ला रहा था। उसका मकसद दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में सप्लाई करना था। पुलिस को पकड़े गए आरोपों की पहचान राकेश पुत्र महेश चंद्र निवासी: ग्राम माधौ गंज, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई हैं। जिनके पास से नाजायज गांजा – 187 किलोग्राम और आयशर कैन्टर (UP87 DT 2415) बरामद हुई हैं।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
एडीसीपी के मुताबिक, आरोपी राकेश 5वीं पास हैं और पहले से ही तस्करी के मामले में जेल जा चुका हैं। उसने बताया कि वह एटा निवासी सोनू गुप्ता और फिरोजाबाद निवासी कौशलेन्द्र के संपर्क में हैं। दोनों बड़े गांजा तस्कर हैं, जो उड़ीसा से गांजा मंगवाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई कराते हैं। पुलिस छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी फरार हो गए।
पुलिस का बयान
एडीसीपी के तहत, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। वहीं, फरार आरोपियों सोनू गुप्ता और कौशलेन्द्र की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना हैं कि यह कार्रवाई अंतर्राज्यीय तस्करी पर सख्त प्रहार हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









