इन्दिरापुरम पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, शातिर लुटेरा गिरफ्तार

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात हिन्डन नहर 5/6 की पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, खोखा-कारतूस और चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है।

कैसे हुई मुठभेड़

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, 21 अगस्त की रात पुलिस टीम हिन्डन नहर 5/6 की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। तभी कनावनी पुलिया की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया और मौके से पकड़ा गया।

आरोपी की पहचान

आपको बता दें कि एसीपी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद आमिर कुरैशी (27 वर्ष) पुत्र आस मोहम्मद, निवासी थाना लोनी गाज़ियाबाद, हाल निवासी मोहल्ला चैनापुरी थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़ के रूप में हुई हैं। जिसके पास से अवैध असलाह तमंचा-कारतूस, खोखा और चोरी की एक मोटर साइकिल (इन्दिरापुरम थाना क्षेत्र से चोरी) बरामद हुई हैं।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी आमिर कुरैशी शातिर लुटेरा हैं, जिसके खिलाफ गाज़ियाबाद, हापुड़, दिल्ली और आसपास के जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चैन स्नैचिंग, पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट जैसे मामले शामिल हैं।

पुलिस की कार्रवाई

वहीं, घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही हैं और अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें