गाज़ियाबाद में दलित मूक-बधिर लड़की से गैंगरेप, अगले दिन फंदे पर लटकी मिली लाश; पुलिस मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। लोनी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं। 23 वर्षीय दलित मूक-बधिर लड़की, जो मानसिक रूप से भी दिव्यांग थी, बुधवार शाम घर से लापता हुई थी। रात में घर लौटी तो उसने इशारों में बताया कि तीन युवकों ने उसके साथ जंगल में गैंगरेप किया। गुरुवार सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला।

कैसे हुआ गैंगरेप

पीड़िता घर लौटने का रास्ता भटक गई थी। इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने मदद के बहाने उसे बैठा लिया और निठौरा गांव के जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया। बाद में उसे लोनी इलाके में छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

पिता का बयान

पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी मानसिक रूप से कमजोर थी और अक्सर घर से चली जाती थी, लेकिन कुछ घंटों बाद लौट आती थी। बुधवार को भी देर से लौटी और इशारों में अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। पिता ने उसी रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन सुबह बेटी का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला।

पुलिस जांच और शक

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को लड़की के दोनों पैर बेड पर टिके हुए मिले, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही साफ होगी।

तनाव का माहौल

वारदात की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं।

बड़ी कार्रवाई: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, गुरुवार (21 अगस्त 2025) को थाना लोनी पुलिस टीम ने गैंगरेप मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। जिनकी पहचान रोहित पुत्र धर्मवीर (31 वर्ष) और दूसरे की वीर सिंह उर्फ भोला पुत्र ज्ञान चन्द्र (53 वर्ष) निवासी ग्राम निठौरा, थाना लोनी, गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं। हालांकि, पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध असलाह 2 तमंचे खोखे-कारतूस और चोरी की 1 मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।

आपराधिक इतिहास

एसीपी के मुताबिक, दोनों के खिलाफ थाना लोनी में मुकदमा अपराध संख्या 389/2025 धारा 64(2)(k) बीएनएस दर्ज हैं। अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही हैं।

पुलिस का बयान

एसीपी के तहत, 2 “आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। पूछताछ जारी हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।”

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें