Search
Close this search box.

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन कॉन्विक्शन’ – अपराधियों को त्वरित सजा, कोर्ट पैरोकार सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार “ऑपरेशन कॉन्विक्शन” अभियान चलाया जा रहा हैं। इसके तहत गंभीर एवं संज्ञेय अपराधों में त्वरित जांच, मजबूत साक्ष्य संकलन और प्रभावी पैरवी के जरिए अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं। अभियान का नोडल अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता कुमारी यादव को नियुक्त किया गया हैं, जो इसकी प्रगति पर लगातार निगरानी कर रही हैं। 8 जून 2025 को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में सभी कोर्ट पैरोकारों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। प्रारंभिक चरण में ही कई मामलों में तेजी से चार्जशीट दाखिल की गई और लंबित मामलों की प्राथमिकता तय कर अभियोजन विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया। डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन से न्यायालय में प्रस्तुतिकरण की गुणवत्ता में सुधार हुआ, जिसके परिणामस्वरूप अभियुक्तों को शीघ्र सजा दिलाने में उल्लेखनीय सफलता मिली।

पिछले 2 माह में न्यायालय द्वारा दी गई प्रमुख सजाएं

क्र.सं.थानाधारा/ एक्ट सजा 1- सिहानीगेट 376/506 IPC व 5/6 POCSO10 वर्ष कारावास। 2- कविनगर 364/120B IPC10 वर्ष कारावास। 3- मुरादनगर POCSO-3, ADJ-45 वर्ष कारावास। 4- भोजपुर 376 AB व 5/6 POCSO आजीवन कारावास, ₹10,000 जुर्माना। 5- लोनी—7 से 20 वर्ष कारावास, जुर्माना। 6- खोड़ा 302/201 IPCआजीवन कारावास, ₹25,000 जुर्माना। 7- इंदिरापुरम 376 व SC/ST एक्ट 10 वर्ष कारावास। 8- साहिबाबाद 376/511 IPC व POCSO10 वर्ष कारावास। दरअसल, 13 अगस्त 2025 को सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता कुमारी यादव ने ऑपरेशन कॉन्विक्शन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी कोर्ट पैरोकारों को सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और अभिलेख रख-रखाव हेतु बैग प्रदान किए गए। उन्होंने सभी पैरोकारों को भविष्य में भी प्रभावी पैरवी कर न्यायिक प्रक्रिया को गति देने और अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!