


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। श्रावण मास के अवसर पर चल रही कांवड़ यात्रा-2025 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से गाज़ियाबाद पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद द्वारा मेरठ तिराहा से सीमापुरी बॉर्डर एवं डॉबर तिराहा तक कांवड़ मार्ग एवं शिविरों का भौतिक निरीक्षण किया गया। वहीं, निरीक्षण के दौरान शालीमार गार्डन, थाना साहिबाबाद व थाना लिंक रोड क्षेत्रों का भी भ्रमण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद व शालीमार गार्डन तथा संबंधित थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।
दरअसल, निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश: कांवड़ मार्ग की लगातार CCTV मॉनिटरिंग की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। • मार्ग पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, मेडिकल सहायता, पेयजल और रात्रि प्रकाश व्यवस्था की प्रभावी व्यवस्था की जाए। • प्रतिबंधित वाहनों को डायवर्जन मार्गों पर रोका जाए, जिससे कांवड़ यात्रा प्रभावित न हो। • हेल्प डेस्क और फर्स्ट एड सेंटर मार्ग के विभिन्न बिंदुओं पर स्थापित किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता मिल सके। • संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। • कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर सुविधाओं और यातायात की समीक्षा की गई, शिविरों के पास ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए मानवतावादी निर्देश:
पुलिस आयुक्त ने कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद कर उन्हें सेवा भाव, शालीनता और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी को सतर्क व अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए गए।
थाना स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा:
दरअसल, निरीक्षण के दौरान थाना शालीमार गार्डन, थाना साहिबाबाद एवं थाना लिंक रोड का दौरा किया गया। पुलिस आयुक्त ने थानों के कार्यालय, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों, मालखाना आदि की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान निम्नलिखित निर्देश दिए गए: थाने के परिसरों में स्वच्छता बनाए रखी जाए। • थानों पर वेटिंग एरिया, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्था हो। • CCTV कैमरे क्रियाशील हों और रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जाए। • जनसुनवाई नियमित रूप से की जाए और शिकायतकर्ताओं से मृदु व्यवहार हो। • मालखाना, डाक कार्यालय व रिकॉर्ड का रखरखाव बेहतर किया जाए। • गाज़ियाबाद पुलिस कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित बनाने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









