कांवड़ यात्रा-2025: डीसीपी नगर ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित कांवड़ यात्रा-2025 के सफल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन को लेकर गाज़ियाबाद पुलिस प्रशासन लगातार सतर्क और सक्रिय हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नगर जोन के पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम एवं पुलिस बल के साथ थाना नन्दग्राम क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। वहीं, निरीक्षण के दौरान दिल्ली-मेरठ रोड पर कांवड़ यात्रा के लिए निर्धारित लेन पर यातायात का नियमन करते हुए यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, मेडिकल सहायता और पेयजल की उपलब्धता आदि बिंदुओं की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। गाज़ियाबाद पुलिस श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हेतु लगातार कांवड़ मार्गों पर गश्त कर रही हैं और पूरे जनपद में विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें